जिलेभर में मंगलवार को मिशन इंद्रधनुष और बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरुआत की गई। डीएम राजीव रौतेला ने महिला अस्पताल से दोनों अभियानों की शुरुआत की।
मिशन इंद्रधनुष में दो साल तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। बाल स्वास्थ्य पोषण माह में 9 माह से एक साल आयु तक के 33381 बच्चों व एक साल से पांच साल आयु तक के 256304 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी।
वहीं, जून में मिशन इंद्रधनुष शुरू होने के बाद मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया। मीडिया वर्कशॉप में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डा. वीके त्यागी ने अभियान के बारे में जानकारी दी। उधर, बिलासपुर/केमरी के सीएचसी में मंगलवार की सुबह इंद्र धनुष कार्यक्रम के तहत एमओआईसी डा हरिशंकर प्रताप सिंह ने टीके लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उधर, केमरी के अस्पताल में चेयरमैन सलीम अहमद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।