रामपुर। मंडी समिति के पास बाग में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है, पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस उसका आपराधिक रिकॉड़ॱर खंगाल रही है।
सोमवार की शाम को एसओजी और गंज पुलिस को सूचना मिली कि अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव खीजरपुर गांव निवासी सुभान मंडी समिति के पास अपने एक साथी का इंतजार कर रहा है। उसके बाद यह दोनों लोग मिलकर किसी घटना को अंजाम देने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस सुभान को पकड़ने के लिए पहुंच गई।जहां पुलिस को आता देेखकर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग करते हुए उसके पैर में गोली मार दी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके उसको पकड़ने के बाद जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया।बाद में पुलिस ने उसके दूसरे साथी को तलाश करने के लिए एएसपी की देख रेख में काफी समय तक सर्च अभियान चलाया।लेकिन उसका दूसरा साथी नही मिल सका।बाद में जानकारी मिलने के बाद एसपी भी घटनास्थल पहुंचे गए।गोली चलने के बाद आसपास के लोग मौके से भाग खड़े हुए थे। इस दौरान कई थाना क्षेत्रों की पुलिस भी इस दौरान मौजूद रही।वहीं आरोपी का पुलिस अपराधिक इतिहास तलाश कर रही है। साथ ही पुलिस को वहां से तमंचा और कारतूस भी मिले है।