फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता और मुवक्किल में हुई मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कलक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता और मुवक्किल के बीच मारपीट हो गई, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। अन्य अधिवक्ताओं ने मारपीट कर रहे लोगों का बीचबचाव कराया। बाद में दोनों पक्ष सिविल लाइंस थाने पहुंचे, जहां दोनों ने तहरीर दी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आगापुर का मझरा आंबेडकर नगर निवासी रामबहादुर का अदालत में मुकदमा चल रहा है। इसमें शनिवार को तारीख थी। इस मामले में अधिवक्ता सौराज सिंह पैरवी कर रहे हैं। मुकदमे को लेकर दोनों में बात चल रही थी। इसी दौरान अधिवक्ता और मुवक्किल में नोकझोंक होने लगी। बात बढ़ने पर मारपीट हो गई और हंगामा हो गया। इससे कलक्ट्रेट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने मामला शांत कराया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी की। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। सिविल लाइंस कोतवाल दुर्गासिंह ने बताया कि अधिवक्ता और मुवक्किल के बीच मारपीट की घटना हुई है। दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें