फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खनन माफिया के हौसले बुलंद जांच टीम को कुचलने का प्रयास

Fri, 13 Mar 2026 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। खौद चौराहे पर अवैध खनन के परिवहन को रोकने के लिए डीएम की ओर से बनी जांच टीम पर बुधवार सुबह खनन माफिया ने डंपरों से रौंदने का प्रयास किया। चौकी इंचार्ज पर भी डंपर चढ़ाने का प्रयास हुआ।
विज्ञापन

माफिया बैरियर तोड़ते हुए अवैध खनन से भरे वाहन लेकर फरार हो गए। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने आठ अज्ञात चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खौद चौकी प्रभारी उत्तम कुमार की तहरीर के अनुसार, खौद चौराहे पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर रोजाना चेकिंग होती है। इस टीम में चेकिंग मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के सदस्य शामिल होते हैं।
10 मार्च की रात करीब 2:00 बजे से सुबह आठ बजे की पाली में चेकिंग अधिकारी स्वदीप कन्नौजिया, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय रामपुर, पुलिस बल के हेड कांस्टेबल अब्दुल मुत्तलिब और कांस्टेबल विवेक कुमार के साथ चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

समय करीब सुबह 4:30 बजे से 5:15 बजे के मध्य डंपर नंबर यूपी22बीटी 0809, यूपी22एटी 9144 और पांच-छह अन्य अज्ञात बिना नंबर प्लेट वाले डंपर वहां से गुजरे। ये सभी डंपर अवैध खनन से ओवरलोड थे। चेकिंग टीम ने इन डंपरों को रोकने का प्रयास किया।
डंपर चालकों ने चेकिंग टीम के सदस्यों पर जान से मारने की नीयत से वाहन चलाने का प्रयास किया। टीम के सदस्यों ने बड़ी मुश्किल से खुद को बचाया। चालकों ने आगे लगे लोहे के सरकारी बैरियरों में टक्कर मारकर उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। कांस्टेबल विवेक कुमार ने घटना की सूचना उप निरीक्षक उत्तम कुमार को दी। उत्तम कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने एक डंपर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसके चालक ने उनपर भी जान से मारने की नियत से चढ़ाने की कोशिश की।
एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पुलिस ने डंपर नंबर यूपी22बीटी 0809, यूपी22एटी 9144 और अन्य अज्ञात डंपरों के चालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें