फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़क हादसे में घायल दूधिये की इलाज के दौरान मौत

Sun, 08 Jun 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में घायल दूधिये की इलाज के दौरान शनिवार शाम चार बजे मुरादाबाद निजी अस्पताल में मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


केमरी के मोहल्ला चमारान निवासी मोहम्मद हुसैन 30 मई की सुबह करीब छह बजे साइकिल से दूध लेने जिवाई जदीद जा रहे थे। तभी मिलक रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोहम्मद हुसैन सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने मोहम्मद हुसैन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और परिजनों को जानकारी दी। जिला अस्पताल में हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें मुरादाबाद एक अस्पताल के लिए रेफर किया। जहां इलाज के दौरान शनिवार करीब चार बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें