फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो हड़ताल पर चले जाएंगे डाक्टर 

Thu, 23 Mar 2017 01:02 AM IST
अमर  उजाला  ब्यूरो रामपुर/मिलक। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मिलक में मंगलवार को हुई डाक्टर के  साथ मारपीट व  स्टाफ के साथ गाली गलौच  करने के मामले में सीएमओ आफिस में एक मीटिंग की  गई।  जिसमे जल्द से जल्द  आरोपियों के  खिलाफ गिरफ्तारी की  बात कही गई। नहीं तो सभी डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ हड़ताल  पर  चले  जाएंगे। डीएम  के द्वारा  मुख्यमंत्री को पत्र देकर कहा गया है।

मिलक  में डाक्टर के साथ हुई  मारपीट के बाद  सीएमओ आफिस में   पीएमएस संघ की   बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें  जिले के समस्त संगठन  के प्रतिनिधि ने   हिस्सा लिया। फार्मेसी संघ, मेडिकल एड पब्लिक हैल्थ ,चतुर्थ कर्मचारी संघ,   राजकीय नर्सेज संघ, अर्बन मलेरिया फाईलेरिया कर्मचारी संघ  सभी लोगों ने  हिस्सा लिया। बैठक में मिलक में मंगलवार को हुई  डा दशरथ सिंह के  साथ  मारपीट व स्टाफ के साथ गाली गलौच करने के मामले में चर्चा की  गई। जिसमे  आरोपी लोगों पर मेडिकल पोक्टेशन एक्ट के तहत कार्रवाई करने  की मांग की।   नहीं होने पर सभी लोग अनिश्चित कालानी धरने पर चले जाएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके   अलावा सभी    लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाए। प्रशासन द्वारा इस तरह की वारदातों को  रोकने की बात कही।   उसके बाद सभी कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर  प्रदर्शन भी किया।  जिसमे डाक्टर से लेकर  सारे कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में डा. राकेश चंद्रा. डा. बीसी सक्सेना, डा. एमसी गर्ग, डा. अनवर सादात, डा. राजकुमार, राजीव अग्रवाल, डा. प्रदीप वार्ष्णेय, डा. ममता कुमारी, डा. महजवी खानम, . डा एसएम कमल, डा. विनय कुमार, डा. संतोष कुमार, डा. मानिक अग्रवाल, डा. मोहम्मद असलम, . डा इंद्रकांत वर्मा, घनश्याम दास यादव, अनिल सक्सेना, दीपक त्यागी, प्रेमप्रकाश, भीम सिंह, दिनेश कुमार, रघुवीर सरन, चंद्रपाल सिंह, निहारिका, कुसुम यादव, आशा मौर्य, अभिषेक सक्सेना आदि मौजूद रहे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें