फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिजनौर में हुए सड़क हादसे में मिलक के युवक की मौत

Mon, 08 Jun 2026 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। बिजनौर जिले के हल्दौर क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क हादसे में मिलक निवासी एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला नसीराबाद निवासी 42 वर्षीय सनी उर्फ सुरेंद्र कुमार चिकन कारोबार से जुड़े थे। परिजनों के अनुसार वह अपने साथी जीतू के साथ शनिवार को माल लेने बिजनौर गए थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे दोनों पिकअप से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हल्दौर थाना क्षेत्र में वाहन के सामने अचानक एक बाइक आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में सनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक जीतू सुरक्षित बच गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सनी अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। हादसे की खबर फैलते ही मृतक के घर पर रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों का जमावड़ा लग गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को मिलक लाया गया, जहां रविवार देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। युवक की असमय मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें