जेब से निकले आधार कार्ड से तीनों मृतकों की पहचान ग्राम खाता नगरिया थाना मिलक जिला रामपुर निवासी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और तीनों के शव देख रोना बिलखना शुरू कर दिया।
उमराह पर गए बरेली निवासी भाई को विदा कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार दंपति व पुत्री की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। एक साथ तीन सदस्यों की मौत से घर के कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मिलक कोतवाली क्षेत्र के खाता नगरिया गांव निवासी मोहम्मद यासीन पुत्र शमसुद्दीन 45 वर्ष, चमन पत्नी मोहम्मद यासीन 42 वर्ष और फिरोसीन 24 वर्ष पुत्री मोहम्मद यासीन निवासी ग्राम खाता नगरिया थाना मिलक जिला रामपुर मंगलवार को बरेली स्थित परतापुर गांव निवासी अपने भाई असगर हुसैन के उमराह जाने के कार्यक्रम में शामिल होने बरेली गए थे। भाई को उमराह को रवाना होने के बाद तीनों बाइक से मंगलवार की रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के हाइवे स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया।
टक्कर के बाद तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव जिला अस्पताल पहुंचवाये। जेब से निकले आधार कार्ड से तीनों मृतकों की पहचान ग्राम खाता नगरिया थाना मिलक जिला रामपुर निवासी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और तीनों के शव देख रोना बिलखना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों शवो का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बरेली के मोर्चरी घर भिजवा दिया। परिवार में एक साथ हुई तीन सदस्यों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के घर रिश्तेदारों और ग्रामीणों का जमावड़ा लगा है। मृतक मोहम्मद यासीन राजमिस्त्री का कार्य करते थे और उनकी मृतका पुत्री एमएससी की पढ़ाई कर रही थी। मृतक मोहम्मद यासीन ने अपने पीछे दो पुत्रों को छोड़ा है।