फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में अधेड़ की मौत, तीन गंभीर घायल

Mon, 09 Nov 2026 11:10 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में अधेड़ हरि सिंह की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

संभल के थाना बहजोई क्षेत्र के किसौली गांव निवासी पवन दिव्यापुर गांव स्थित अपनी ससुराल आए थे। सोमवार शाम करीब पांच बजे पवन अपने साले भानुप्रताप के साथ बाइक से शाहबाद से गांव जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ढकिया गांव की ओर से खंदेली गांव निवासी राजवीर और हरि सिंह शाहबाद जा रहे थे। मीरापुर गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चारों लोग घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

एंबुलेंस से चारों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हरि सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, परिजन घायलों को हायर सेंटर ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें