फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील के गेहूं में निकले कंकड़-पत्थर, विरोध

Sat, 02 Apr 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टांडा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालयों मेें मिड-डे मील योजना के तहत भोजन बनाने के लिए भेजे जाने वाले गेहूं में कंकड़ और पत्थर निकल रहे हैं। शनिवार को ग्राम प्रधान क्षेत्र के एक विद्यालय में गेहूं लेकर पहुंचा। इस दौरान गेहूं कंकड़-पत्थर देखकर अध्यापक भड़क गए। उन्होंने इसे लेने से इंकार कर दिया। साथ ही मामले की शिकायत एसडीएम से की है। माह के शुरू में प्रधान कोटा डीलर से गेहूं लेकर विद्यालयों को वितरण करते हैं।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह प्रधान मिड-डे मील के तहत प्राथमिक विद्यालय करीमपुर, प्राथमिक विद्यालय हजरतनगर, प्राथमिक विद्यालय जुलूस नगर प्राथमिक विद्यालय सेंटाखेड़ा, प्राथमिक जूनियर विद्यालय सेंटाखेड़ा, जनियर हाईस्कूल गुजरवाला आदि में गेहूं के देने के लिए प्रधान पहुंचा। यहां एक विद्यालय में तौल के लिए गेहूं का बोरा खोला गया। इसमें भारी मात्रा में कंकड़-पत्थर देख शिक्षक दंग रह गए।

अध्यापकों ने इसे प्रधान तथा कोटा डीलर सतपाल की मिलीभगत बताते हुए अनाज लेने मना कर दिया। अध्यापक सईदुज्जफर रहमानी, शादिक अली आदि ने मामले में एसडीएम कार्यालय पहुंच कर एक ज्ञापन सौंपा है। साथ ही उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। उधर, सप्लाई इंस्पेक्टर पंकज कुमार का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें