फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गन्ना समितियों में सदस्यता अभियान शुरू, 30 सितंबर तक जुड़ेंगे किसान

Tue, 18 Aug 2026 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले की गन्ना समितियों में सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। रामपुर, स्वार, मिलक और बिलासपुर की गन्ना समितियों में किसान 30 सितंबर तक सदस्य बन सकेंगे। अभियान के तहत पात्र गन्ना किसानों को समितियों से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए संबंधित स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

गन्ना समितियों की सदस्यता किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। समिति से जुड़े किसानों को गन्ना आपूर्ति समेत विभागीय और समिति से संबंधित विभिन्न कार्यों में सुविधाएं मिलती हैं। इसी को देखते हुए अभियान के दौरान पात्र किसानों को सदस्य बनाने पर जोर दिया जा रहा है। चारों समितियों में सदस्यता के लिए किसानों से आवेदन लिए जा रहे हैं।
सदस्यता से संबंधित विवरण दर्ज करने के साथ अभिलेख भी तैयार किए जा रहे हैं। 30 सितंबर तक चलने वाले अभियान में अधिक से अधिक पात्र किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान समाप्त होने के बाद सदस्यता संबंधी प्रक्रिया को नियमानुसार आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

-
जिले की चारों गन्ना समितियों रामपुर, स्वार, मिलक और बिलासपुर में सदस्यता अभियान शुरू कराया गया है। पात्र किसान 30 सितंबर तक समिति की सदस्यता ले सकते हैं। किसानों को समिति से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। -वेद प्रकाश, जिला गन्ना अधिकारी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें