बिलासपुर के पसियापुरा के किसान कश्मीर सिंह से परिजनों से मिलने पहुंचे तंजीम इत्तेहाद ए मिल्लत औ?
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। तंजीम इत्तेहाद-ए-मिल्लत व जमीयत उलमा-ए-हिंद के सदस्यों और पदाधिकारियों ने किसान आंदोलन में आत्महत्या करने वाले बिलासपुर क्षेत्र के गांव पसियापुरा निवासी किसान कश्मीर सिंह के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
तंजीम इत्तेहाद-ए-मिल्लत के अध्यक्ष शाह फरहत अहमद जमाली ने किसान कश्मीर सिंह के परिजनों के गम को बांटते हुए कहा कि कश्मीर सिंह की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। किसानों से उनका हक छीना नहीं जाएगा। किसान अपना पसीना बहाकर हमारे लिए अन्न पैदा करता है, इसीलिए हम किसानों के साथ हैं। जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना असलम जावेद कासमी ने कहा कि जमीयत हमेशा मजलूम के साथ रही है। इस दौरान मौलाना अंसार, हाजी जफर ख़ां, असलम हसन खां, मोहम्मद रेहान खां, हाफ़िज मोहम्मद इकरार आदि मौजूद रहे। संवाद