फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन पेंशन योजना लाभप्रद है तो सांसद एवं विधायकों को भी इसमें करें शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। जिसमें नवीन पेंशन योजना को लेकर विरोध जताया गया और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की गई। साथ ही विद्यार्थियों के स्कूल न आने तक भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों का समय सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक करने की मांग की गई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित एक स्कूल में हुई बैठक में पर्यवेक्षक नीरज शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2005 से शिक्षकों के साथ ही अन्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बंद कर उसके स्थान पर नवीन पेंशन योजना लागू की है। नवीन पेंशन योजना का शिक्षकों के साथ ही अन्य कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। संगठन पुरानी पेंशन बहाली की मांग करता है। यदि नवीन पेंशन योजना इतनी लाभप्रद है तो सांसदों एवं विधायकों को भी इसी योजना में शामिल होना चाहिए।
जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान ने कहा कि सांसद और विधायक स्वयं तो पुरानी पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं। जबकि, शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को नवीन पेंशन योजना का झुनझुना थमा दिया। कहा कि संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डा. दिनेश चंद्र शर्मा ने 16 सूत्री मांगों को लेकर मांग पत्र बनाया है। जिसमें पदोन्नति, स्थानांतरण, विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, बच्चों के लिए डेस्क, बाउंड्री आदि के बारे में शिक्षकों से सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन

बैठक के बाद भीषण गर्मी और बच्चे न आने पर परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक करने की मांग के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा। बैठक में जिला मंत्री चरन सिंह, इंद्रेश कुमार, रहमत अली, तरूण पांडेय, सुभाष राठौर, हरिराम दिवाकर, धर्मपाल सिंह, महेंद्र सिंह, सरफराज खान, सईद सागर, तनवीर अहमद, संजय सिंह, मुनेंद्र सिंह, उमेश राठौर, बबीता सिंह, प्रगति तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें