फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की बैठक में 21 प्रस्तावों को मंजूरी

Sat, 05 Dec 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका बोर्ड की बैठक में शनिवार को संविदा सफाईकर्मियों को बढ़े हुए वेतन की सौगात मिली है। इस दौरान सभासदों को भी बढ़े हुए भत्ते के भुगतान को मंजूरी मिल गई। इसके बाद संविदा सफाईकर्मियों को मौजूदा वेतन में तीन गुने से अधिक वेतन भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन



साथ ही इंटरलॉकिंग सड़क, टाइल्स, स्लैब, नाले आदि के निर्माण को भी मंजूरी दी गई। बोर्ड की बैठक में 21 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। बोर्ड की बैठक में सभासदों ने रोड साइड के उन दुकानदारों को भी पालिका की नई दुकानों में आवंटन की मंजूरी दी गई जिनकी दुकान सौंदर्यीकरण एवं सड़क चौड़ीकरण के कार्य के चलते तोड़ी गईं थीं।


पालिका के सभागार में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। एजेंडे में कुल 21 प्रस्ताव शामिल थे, लेकिन चंद प्रस्तावों को पढ़ने के बाद ही सभासदों ने सभी प्रस्तावों को पास करने के लिए ध्वनिमत से समर्थन दे दिया। इससे कुछ ही मिनट में बैठक की प्रक्रिया पूर्ण हो गई। बोर्ड बैठक में सबसे अहम प्रस्ताव संविदा सफाईकर्मियों के वेतन को लेकर लिया गया।
विज्ञापन



लंबे समय से संविदा सफाईकर्मी शासनादेश का हवाला देते हुए वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर कोर्ट में भी याचिका दाखिल की जा चुकी थी। शनिवार को हुई बोर्ड की बैठक में संविदा सफाईकर्मियों के वेतन बढ़ोतरी के प्रस्ताव को सबसे पहले और विशेष प्रस्ताव में शामिल किया गया था।


इसमें संविदा सफाईकर्मियों का वेतन 4100 रुपये से बढ़ाकर 14910 करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। चेयरमैन अजहर अहमद खां, ईओ सैय्यद मोहम्मद तारिक, नगर अभियंता एमएन झा, जलकल अभियंता मोहम्मद सईद, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर एमपीएस राठौर के साथ ही सभासद अनुज सक्सेना, प्रेमपाल यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें