रामपुर। बाल कल्याण समिति के कार्यालय में लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए दो गज की दूरी और मास्क के साथ किया गया।
बैठक में जनपद के सभी बाल कल्याण अधिकारी, पाक्सो एक्ट से संबंधित सभी थानों के विवेचकों के साथ-साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान समिति के पूर्व सदस्य अधिवक्ता सुनील शर्मा ने पाक्सो एक्ट की गाइडलाइन एवं दिए गए प्रारूप को ध्यान में रखते हुए समय एवं अवधि के दौरान कार्यवाही बताने के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। थाना सैफनी के बाल कल्याण अधिकारी बैठक से नदारद रहे। बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी के साथ-साथ समिति की सदस्य रजनी शर्मा, अंजुम आरा आदि उपस्थित रहे। संवाद