रामपुर। शुक्रवार को जिले में 29 केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकारण किया गया। जिसमें कुल 864 लोगों ने टीका लगवाया।
शुक्रवार को 638 लोगों ने पहली डोज और 226 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। जिसमें 45 से 60 साल आयु वाले 477 लोगों ने पहली डोज और 169 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। साठ साल से अधिक आयु वाले 158 लोगों ने पहली डोज और 53 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। शुक्रवार को दो हेल्थ वर्कर ने दूसरी डोज का टीका लगवाया जबकि तीन फ्रंटलाइन वर्कर ने पहली डोज और दो फ्रंटलाइन वर्कर ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। संवाद