फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: माटखेड़ा के किशोर पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आतंकी गतिविधियों में एक बार फिर रामपुर का नाम जुड़ा है। इस बार मिलक खानम थाना क्षेत्र के माटखेड़ा के एक किशोर पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल 15 मार्च को पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी किशोर को मिलक खानम थाना क्षेत्र लेकर पहुंची थी। इसके बाद रात को वापस लौट गई। उधर, मामला सामने आने के बाद खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया है। मंगलवार को खुफिया तंत्र से जुड़े लोगों ने माटखेड़ा पहुंचकर पूछताछ की।
विज्ञापन

मिलक खानम पुलिस के अनुसार 15 मार्च को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पीसीआर में एक किशोर को लेकर पहुंची थी। उन्होंने जीडी में दर्ज किया कि उस पर बीएनएस की धारा 113 और 62(2) में केस दर्ज है। टीम रात को पूछताछ कर वापस लौट गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम ने युवक के परिवार की जानकारी जुटाई। इसके बाद टीम ने जन्मतिथि से जुड़े अभिलेख एकत्र किए और वापस लौट गए। परिजनों के अनुसार किशोर पंजाब में एक पिज्जा शॉप में पिज्जा बनाने का काम करता था। आरोपी के परिवार में मां, पिता और एक छोटी बहन है।
विज्ञापन




नाना बोले, पोता आतंकी तो मार दो गोली
रामपुर। युवक के नाना ने बताया कि उनका पोता मात्र पांचवीं तक पढ़ा है। उनके पास दिल्ली पुलिस से कॉल आई थी, जिसमें उन्होंने पोते को आतंकी साजिश में पकड़े जाने की बात कही थी। उसके बाद वे कपड़े लेकर पटियाला कोर्ट गए थे। उन्होंने बताया कि उनका पोता निर्दोष है। साथ ही बताया कि उन्होंने दिल्ली पुलिस से कहा कि उनका पोता आतंकी गतिविधि में लिप्त नहीं है, अगर है तो उसे गोली मार दो।

परिवार गरीब, मां एक स्कूल में हेल्पर का करती है काम
युवक के नाना ने बताया कि उनका पोता चार महीने पहले ही पंजाब गया था। परिवार की आर्थिक हालत बहुत खराब है। दामाद नशे का आदी है। दो महीने से वह घर नहीं आया है। एक कमरे में परिवार रहता है। उनकी बेटी एक स्कूल में हेल्पर का काम करती है। छोटी बेटी पढ़ती है। बेटा कक्षा पांच तक पढ़ा है।


कोट-
दिल्ली पुलिस 15 मार्च को पुलिस कस्टडी रिमांड में एक किशोर को लेकर पहुंची थी। इसके बाद टीम ने मिलक खानम क्षेत्र में जीडी में इसे रिकॉर्ड करवाया और पूछताछ के बाद रात को वापस लौट गई।
अनुराग सिंह, एएसपी रामपुर
-
पूर्व में ये मामले आ चुके हैं प्रकाश में
दो माह पहले ही स्वार तहसील के नरपतनगर निवासी फैजान पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा था। 27 जनवरी 2026 को गुजरात एटीएस (आतंकवाद रोधी दस्ते) ने गुजरात के नवसारी से असलहे व कारतूसों के साथ फैजान को गिरफ्तार किया था। टांडा तहसील के ग्राम मुतियापुरा निवासी अनस को वर्ष 2021 में जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर पाकिस्तानी हैंडलर्स को भारत के धार्मिक स्थलों की जानकारी भेजने का आरोप लगा था। टांडा के ही मोहल्ला आजादनगर निवासी शहजाद को 18 मई 2025 को लखनऊ एटीएस ने गिरफ्तार किया था। उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था। 28 सितंबर 2025 को उत्तर प्रदेश एटीएस ने जिले के थाना खजुरिया क्षेत्र के सराय कदीम गांव में छापा मारा था। यहां रहने वाले 23 साल के कासिम अली को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें