फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़के शिक्षक, लेखाधिकारी को घेरा

Mon, 08 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गणित-विज्ञान के शिक्षकों के वेतन में एचआरए न लगाने पर शिक्षक भड़क गए। शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी के दफ्तर में पहुंचकर हंगामा किया और उनका घेराव किया। शिक्षकों ने बाबू पर घपलेबाजी और रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



वित्त लेखाधिकारी ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए शिक्षकों को शांत कराया। गणित-विज्ञान के शिक्षकों का हाल ही में वेतन जारी किया गया है। मिलक क्षेत्र के तमाम शिक्षकों का एचआरए नहीं लगाया गया है, जिस पर शिक्षक भड़क गए।


प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश बाबू और जिलामंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षक सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पहुंचे। लेखाधिकारी एसके जायसवाल का घेराव किया और हंगामा शुरू कर दिया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि लेखाधिकारी के दफ्तर में तैनात एक बाबू रिश्वतखोरी कर रहा है।
विज्ञापन



लेखाधिकारी ने बाबू को मय फाइल तलब कर लिया। कई फाइलों में एचआरए फार्म गायब थे। शिक्षकों ने बाबू को भी घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। लेखाधिकारी ने बाबू के खिलाफ तीन दिन के भीतर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।


इस मौके पर मिलक ब्लाक अध्यक्ष रवेंद्र गंगवार, जूनियर हाईस्कूल के ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, चरन सिंह, जगदीश पटेल, देवेंद्र सिंह, पंकज पाठक, चरन सिंह, नरेंद्र पाठक, अरविंद रुहेला, इला रस्तोगी, वंदना, उमा गुप्ता, हरिओम, नितिन राजपूत, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें