फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल से गायब हेडमास्टर सस्पेंड

Mon, 08 Feb 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ साल से गायब चल रहे हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। बीएसए ने इस मामले में खंड शिक्षाधिकारी की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उनको नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। एक शिक्षामित्र का भी मानदेय रोक दिया गया है। ये कार्रवाई हेल्पलाइन पर आई शिकायत की जांच के बाद की गई है।
विज्ञापन



परिषदीय स्कूलों की व्यवस्था को सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हेल्पलाइन शुरू की गई है। सोमवार को मिलक क्षेत्र के क्रमचा के प्रधान मुकेश कुमार ने शिकायत की कि नारायण नगला गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात हेडमास्टर मुकेश कुमार डेढ़ साल से गायब हैं।


शिकायत खंड शिक्षाधिकारी से की गई, लेकिन खंड शिक्षाधिकारी ने भी इस मामले में कार्रवाई से इंकार कर दिया। बीआरपी से रिपोर्ट ली गई, जिसके बाद बीएसए एसके तिवारी ने हेडमास्टर मुकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया। मिलक के खंड शिक्षाधिकारी को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन



पूछा है कि आखिर किस वजह से उक्त हेडमास्टर पर कार्रवाई की संस्तुति नहीं की गई। स्वार के शिक्षामित्र का भी मानदेय रोक दिया गया है। बीएसए एसके तिवारी ने बताया कि हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें