िलक मिर्जा फैय्याज गांव में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में कलियर शरीफ (रुड़की) के सोनू ने कई मुकाबले जीतकर अपना दमखम दिखाया। उसने बरेली और बदायूं के पहलवालों को चित्त कर दिया।
मिलक मिर्जा फैय्याज गांव में चल रही प्रतियोगिता में बरेली, बदायूं के साथ ही उत्तराखंड समेत अन्य स्थानों से पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिनर विवार को पहली कुश्ती धनुपुरा के नदीम और बरेली के विक्की के बीच हुई। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और आखिर तक पहलवान एक दूसरे को चित करने की कोशिश करते रहे और अंत में यह मुकाबला बराबरी पर छूटा।
इसके बाद दूसरा मुकाबला कलियर शरीफ के सोनू और बदायूं के चंद्रसेन के बीच हुआ। इस मुकाबले में सोनू ने चंद्रसेन को चित कर दिया। सोनू का अगला मुकाबला बरेली के राकेश से हुआ जिसमें सोनू ने राकेश को भी पराजित कर दिया। धनुपुरा के प्रधानपति नईम का मुकाबला ऊधमसिंह नगर के काशीपुर के सोनू के बीच हुआ जिसमें नईम ने सोनू को पटखनी देकर मुकाबला जीत लिया।
बेहद रोमांचक मुकाबले की कड़ी में आखिरी मुकाबला नुपुरा के खलीक और सैफनी के मुराद अली के बीच हुआ। यह मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। प्रतियोगिता सोमवार को भी जारी रहेगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान छिद्दा, प्रधान रईस अहमद, नईम आदि ने सहयोग किया।