फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलियर के सोनू ने  बरेली-बदायूं के पहलवानों  को किया चित

Mon, 17 Oct 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर के मिलक मिर्जा गांव में दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।
विज्ञापन

विज्ञापन

िलक मिर्जा फैय्याज गांव में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में कलियर शरीफ (रुड़की) के सोनू ने कई मुकाबले जीतकर अपना दमखम दिखाया। उसने बरेली और बदायूं के पहलवालों को चित्त कर दिया। 

मिलक मिर्जा फैय्याज गांव में चल रही प्रतियोगिता में बरेली, बदायूं के साथ ही उत्तराखंड समेत अन्य स्थानों से पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिनर विवार को पहली कुश्ती धनुपुरा के नदीम और बरेली के विक्की के बीच हुई। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और आखिर तक पहलवान एक दूसरे को चित करने की कोशिश करते रहे और अंत में यह मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरा मुकाबला कलियर शरीफ के    सोनू और बदायूं के चंद्रसेन  के बीच हुआ। इस मुकाबले में सोनू ने चंद्रसेन को चित कर दिया। सोनू का अगला मुकाबला बरेली के राकेश से हुआ जिसमें सोनू ने  राकेश  को भी पराजित कर दिया। धनुपुरा के प्रधानपति नईम का मुकाबला ऊधमसिंह नगर के काशीपुर के सोनू के बीच हुआ जिसमें नईम ने सोनू को पटखनी देकर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन


बेहद रोमांचक मुकाबले की कड़ी में आखिरी मुकाबला नुपुरा के खलीक और सैफनी  के मुराद अली के बीच हुआ। यह मुकाबला भी बराबरी पर   छूटा। प्रतियोगिता सोमवार को भी जारी रहेगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान छिद्दा, प्रधान रईस अहमद, नईम आदि ने सहयोग किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें