फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे पर भगौने में खोल रहा पानी गिरा, मासूम झुलसी

Wed, 08 Mar 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो स्वार/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चूल्हे पर भगौने में रखा खोलता गर्म पानी मासूम बालिका के ऊपर गिर जाने से वह झुलस गई। परिजनों द्वारा उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां उसे उचित उपचार के लिये रेफर कर दिया गया। 

मासूम बच्चों के साथ लगातार हो रहे हादसों के बाद भी अभिभावक नही चेत रहे। मंगलवार को नगर के मोहल्ला चक स्वार निवासी विनोद कुमार की पत्नी होली के पर्व को लेकर घर के आंगन में चूल्हे के ऊपर बर्तन में गर्म पानी रख भाप से पापड़ बना रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान वह किसी काम के लिये चली गई। इस दौरान उसकी ढाई वर्षीय बेटी शिखा खेलते-खेलते चूल्हे के पास पहुंच गई और उसने चूल्हे पर रखे भगौने को गिरा लिया। जिससे वह झुलस गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिये सीएचसी लाए जहां उसकी हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें