फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत

Sat, 14 Feb 2026 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी। सैफनी थाना क्षेत्र के अलफगंज गांव निवासी 20 वर्षीय भोला की कार की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। पिता जगत सिंह ने बताया कि भोला राजमिस्त्री था। बृहस्पतिवार देर रात वह सैफनी से काम करके बाइक से घर लौट रहा था। शाहबाद-बिलारी रोड पर धनोरा गांव के मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि भोला के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पिता ने बताया कि उसके पुत्र की बिलारी क्षेत्र के गांव चगेली में शादी के लिए गोद भराई की रस्म हो गई थी। परिवार शादी की तैयारी में जुटा हुआ था और होली के बाद शादी होनी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें