फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नकाबपोशों ने की सरेराह फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली

Sat, 21 Dec 2024 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बाइक सवार नकाबपोश दो हमलावरों ने दो युवकों पर सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। फायरिंग में दोनों युवक घायल हो गए। घटना कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पूर्व नैनीताल हाईवे बाईपास पर ओवरब्रिज के पास की है। हमलावरों की धमकी से भयभीत घायलों ने घटना की जानकारी घर में तक नहीं दी और रुद्रपुर जाकर परिजनों से छिपकर इलाज करा रहे थे। जानकारी होने पर शुक्रवार को परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुजरैला निवासी पपिंद्र सिंह पुत्र सुखवंत सिंह शुक्रवार दोपहर परिजन के साथ कोतवाली पहुंचे थे। उन्होंने कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक बीके गौतम को बताया है कि 16 दिसंबर की शाम करीब 5.30 बजे उनका पुत्र युवराज सिंह 22 अपने दोस्त जगजोत सिंह बाजवा निवासी ग्राम नौसेना के साथ कार से घर आ रहा था। नैनीताल हाईवे बाईपास के ओवर ब्रिज के पास दोनों युवक लघुशंका कर रहे थे। आरोप है कि नकाबपोश बाइक सवार अज्ञात दो युवकों ने उन पर तमंचे से फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। जिसमें युवराज सिंह के दाएं पैर में गाेली लगी है। जगजोत बाजवा के गोली लगने से उसके हाथ की उंगली छलनी हो गई है। जिसके कारण दोनों घायल हो गए।
आरोप है कि हमलावरों ने धमकाया कि घर में शिकायत की तो उनके परिवार वालों को जान से मार देंगे। घायलों ने परिजनों को घटना की सूचना दिए बगैर ही रुद्रपुर के अस्पताल में इलाज कराना शुरू कर दिया था। शुक्रवार को जब परिजनों को घटना पता चली तो वह लोग पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बीके गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें