फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरों ने शहर में निकाला मशाल जुलूस

Tue, 25 Oct 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में मशाल जुलूस निकालते डिप्लोंमा इंजिनियर संघ के सदस्य।
विज्ञापन

विज्ञापन

बेमियादी हड़ताल पर चल रहे डिप्लोमा इंजीनियरों ने तेवर कड़े कर लिए।   उन्होंने विकास भवन में धरना दिया। साथ ही मशाल जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री  को ज्ञापन भेजा। 

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले  इंजीनियर 27 सितंबर से बेमियादी हड़ताल पर हैं। इंजीनियरों ने सोमवार  को  तेवर कड़े कर लिए। इंजीनियरों ने पहले विकास भवन में धरना दिया और फिर  महासंघ के अध्यक्ष सुनील पवार व मंडल अध्यक्ष बीके मौर्य के नेतृत्व में  मशाल जुलूस निकाला। जो विकास भवन से शुरू होकर हाईवे, अंबेडकर पार्क होकर  कलक्ट्रेट पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियरों ने कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कि या। साथ  ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। डीएम के जरिए मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन  में कहा है कि इंजीनियरों का प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 किया जाए। जुलूस में  महेश राम, चंद्रपाल सिंह, जीएस परिहार, कमल कुमार, संजीव कुमार, इंदर सिंह,  एसपी शर्मा, राम अवतार, यशपाल सिंह, अश्वनी कुमार, दलिप कुमार, राम कुमार,  जय कुमार शामिल थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें