फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दहेज के लिए विवाहिता को बांधकर पीटा, कान का पर्दा फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के चाऊपुरा में दहेज उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाहिता अनीसा को उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने रस्सियों से बांधकर बेरहमी से पीटा। पीड़िता को बचाने पहुंचे परिजनों के साथ भी गाली-गलौज व मारपीट की गई। किसी तरह परिजनों ने शोर मचाकर ग्रामीणों की मदद से अनीसा को छुड़ाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई अली अकबर के मुताबिक अनीसा की शादी बीते वर्ष साजिद निवासी चाऊपुरा मसवासी से हुई थी। शादी के बाद से ही पति साजिद, ससुर रईस अहमद, सास हुसनजहां, जेठ आसिफ तथा देवर आरिफ व जुबैर दहेज की मांग को लेकर उसे तंग करते थे। आरोप है कि 18 अगस्त की शाम ससुराल पक्ष के लोग अनीसा को रस्सियों से बांधकर लाठी-डंडों व लात-घूसों से मार रहे थे। मौके पर पहुंचे परिजनों को भी आरोपियों ने पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
घटना में गंभीर रूप से घायल अनीसा को पहले सरकारी अस्पताल काशीपुर ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद ग्लोबल अस्पताल काशीपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके कान का पर्दा फटने की पुष्टि की। परिजनों ने मेडिकल रिपोर्ट और अस्पताल के कागजात पुलिस को सौंपे हैं। कोतवाल प्रदीप मलिक का कहना है कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर साजिद, रईस अहमद, हुसनजहां, आसिफ, आरिफ और जुबैर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद तथ्य प्रकाश में आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें