फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पति समेत ससुराल के चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
नगर के एक मोहल्ले की महिला की शादी मुरादाबाद के बिलारी निवासी दानिश से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। विवाहिता के अनुसार 25 दिसंबर 2025 को दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद वह ससुराल गई थी, लेकिन दो जनवरी 2026 को फिर से कार की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले मायके से संपर्क करने से रोकते थे और जान से मारने की धमकी भी देते थे। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि दहेज एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें