स्वार। सीनियर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। अगले चुनाव तक के लिए गुरनाम सिंह संधू कार्यकारी अध्यक्ष और मोहम्मद अय्यूब सचिव बने रहेंगे।
बुधवार को एसोसिएशन की बैठक की गई जिसमें बार एसोसिएशन के वार्षिक को लेकर चर्चा हुई। अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू ने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। उन्होंने नए चुनाव कराने के लिए बार में प्रस्ताव रखा। इसके चलते वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने पर सहमति बनी और अध्यक्ष ने कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की गई। इस दौरान वकीलों ने कहा कि चुनाव होने तक कार्यवाहक के तौर पर गुरनाम सिंह संधू अध्यक्ष और अय्यूब अली सचिव बने रहेंगे।
कार्यकारी अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू ने बताया कि आगामी चुनाव का कार्यक्रम शीघ्र ही घोषित किया जाएगा। बैठक में अतहर फईम, रिजवान अली, जाहिद फजल, तैयब खां, मोहम्मद फारूक, मतलूब अली खां, मेहमूद अली समेत अधिकतर वकील मौजूद रहे। संवाद