बिलासपुर। थाना खजुरिया क्षेत्र के ग्राम करसोली निवासी एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। उसने मारपीट कर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है।
पुलिस ने एसपी के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता सत्यवती ने बताया कि उसका विवाह बरेली के वीरपाल से हुआ था। आरोप है कि पति वीरपाल, महीपाल, सुरेंद्र कुमार, सोमपाल, सुमित कुमारी, सुखदेवी और सरिता देवी ने उससे दस लाख रुपये मांगे। मना करने पर 15 जून 2024 को उसे छोटी पुत्री के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। संवाद