फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 01 Dec 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी (रामपुर)। गांव गंगापुर कदीम निवासी राजू सैनी की पत्नी आरती (25) की रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव के गांव गंगापुर कदीम निवासी राजू सैनी की शादी करीब चार वर्ष पूर्व मिलक थाना क्षेत्र के पिपलसाना गांव निवासी आरती से हुई थी। वह जेसीबी चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार की सुबह आरती का शव कमरे में बेड पर पड़ा था। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला के मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें