फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: करंट लगने से हुई थी विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर केस

Fri, 03 Oct 2025 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फैजनगर गांव निवासी सुनीता की मौत के मामले में पुलिस सेनाकर्मी पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह करंट से होना स्पष्ट हुई है।
विज्ञापन

बदायूं जिले के अल्लापुर खुर्द निवासी जगदीश कुमार ने सुनीता की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने कहा कि उसने अपनी छोटी बेटी सुनीता की शादी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फैजनगर गांव निवासी आदर्श के साथ की थी। शादी के दो साल तक सब ठीक चला, मगर बाद में ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे।
इस बीच आदर्श भारतीय सेना में भर्ती हो गया था और वह ससुराल वाले दहेज की मांग अधिक करने लगा था। एक अक्तूबर की सुबह मायके वालों को सूचना मिली थी कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने मार दिया है। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा किया था, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति आदर्श,अरविंद,नन्ही और मेघराज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना सीओ करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें