फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप

Thu, 29 May 2025 11:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व गांव विचपुरी निवासी वसीम से हुई थी। उसने आरोप लगाया कि उसका पति वसीम, सास, ननद और देवर लगातार उसे गालियां देते, मारपीट करते और कार लाने के लिए दबाव बनाते हैं। उसने देवरों द्वारा उसके साथ अश्लील हरकत करने और अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया।
बताया कि 25 मई की रात करीब नाै बजे जब वह अपने पति के साथ ससुराल पहुंची तो सभी आरोपियों ने बुरी तरह मारपीट की। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके मुंह पर चोट पहुंचाने के बाद उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई। पेट्रोल डालकर गला दबाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने किसी तरह शोर मचाकर जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें