फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ईकेवाईसी के बिना नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के सभी गैस उपभोक्ताओं के लिए ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य है। मिश्रा इंटरप्राइजेज आनी के गैस एजेंसी प्रभारी ऋषि शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में पूरी गैस वितरण प्रणाली डिजिटल होने जा रही है। ऐसे में सभी उपभोक्ताओं को जल्द अपनी ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी करवानी होगी। उपभोक्ता अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से गैस बुकिंग के लिए 84549-55555 नंबर पर केवल उसी दिन मिस्ड कॉल करें, जिस दिन गैस की गाड़ी उनके क्षेत्र में पहुंच रही हो। मिस्ड कॉल के बाद उपभोक्ता को एक चार अंकों का ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे डिलीवरी बॉय को दिखाकर गैस सिलिंडर प्राप्त किया जा सकेगा। किसी उपभोक्ता को किसी भी प्रकार की जानकारी की आवश्यकता है, तो वह गैस कार्यालय आनी से संपर्क कर सकते हैं या 01904-292151 नंबर पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें