फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी के बाद खुले बाजार, रही चहल पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। साप्ताहिक बंदी के चलते दो दिनों से बंद शहर के बाजार सोमवार को खुल गए। ग्रामीण इलाकों के बाजार भी पूरी तरह से गुलजार हो गए। वहीं, बाजार खुलते ही बड़ी तादाद में लोग खरीदारी करने के लिए उमड़ पड़े। लोगों ने जरूरी सामान के साथ ही कपड़े आदि सामान की खरीदारी की। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बाद सरकार की ओर से लॉकडाउन का एलान कर दिया गया था। करीब एक माह के लॉकडाउन से लाभ भी हुआ और संक्रमण का असर कम हो गया। हालांकि, बीते एक माह में सैकड़ों लोगों की जान चली गईं। वहीं, सरकार ने लॉकडाउन तो हटा लिया, लेकिन साप्ताहिक बंदी का सिलसिला जारी रखा, इसके बाद शुक्रवार शाम को सात बजे से ही शहर के बाजार बंद हो गए थे। सोमवार को सुबह सात बजे के बाद साप्ताहिक बंदी के तहत लगी पाबंदियां हटा दी गईं। ऐसे में सोमवार को शहर के सभी बाजार खुल गए। ग्रामीण इलाकों के बाजार भी गुलजार हो गए। लोगों ने बाजार खुलते ही जमकर खरीदारी की। कपड़े की दुकानों से लेकर किराना और अन्य दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। शहर के बाजार नसरूल्ला खां, मिस्टन गंज, चाकू बाजार, सर्राफा बाजार, ज्वालानगर, सिविल लाइंस, शौकत अली रोड समेत शहर के सभी इलाकों के बाजारों में भीड़ नजर आई। हालांकि, इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग किया। वहीं, जो बिना मास्क के घूमते नजर आए, उन लोगों के पुलिस कर्मियों ने चालान काट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें