फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बाजारों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम... पगड़ी-मोर मुकुट की खरीदारी शुरू

Sun, 30 Aug 2026 11:40 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
जन्माष्टमी के त्योहार को लेकर बाजार में बिक रहे आकर्षक पालना। संवाद
विज्ञापन
रामपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में कान्हा की भक्ति और उत्सव की रंगत दिखाई देने लगी है। दुकानों पर बिक्री एक से बढ़कर एक आकर्षक पगड़ी, मोर मुकुट, सिंहासन और पालने सज गए हैं। बाजारों में खरीदारी से चलह-पहल भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

चार सितंबर को मनाई जाने वाली जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। जन्माष्टमी पर घरों में बाल गोपाल की झांकी सजाने और उन्हें विशेष रूप से तैयार करने की परंपरा है। इसे देखते हुए दुकानदारों ने इस बार कान्हा के लिए आकर्षक कपड़ों और सजावटी सामान की कई वेरायटी मंगाई हैं। बाजार में बाल स्वरूप कृष्ण के लिए छोटे-छोटे कुर्ते, धोती, पोशाक और अन्य परिधानों का अच्छा संग्रह उपलब्ध है। वहीं राधा का रूप सजाने के लिए भी बच्चों के लिए सुंदर कपड़े बाजार में पहुंच गए हैं। यह कपड़े 150 से 400 रुपये तक बिक रहे हैं।
कान्हा के जन्मोत्सव पर घरों में पालना सजाने की भी खास तैयारी की जाती है। बाजार में 150 से 500 रुपये तक के आकर्षक पालने उपलब्ध हैं। इनमें अलग-अलग डिजाइन और सजावट वाले पालने लोगों को पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा कान्हा की बांसुरी, पगड़ी, मोरपंख और अन्य सजावटी सामान भी दुकानों पर खूब नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों के मुताबिक जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ ही खरीदारी में और तेजी आने की उम्मीद है। लोग अपनी पसंद के अनुसार कान्हा के लिए पोशाक, पगड़ी, बांसुरी, मोरपंख और पालने की खरीदारी कर रहे हैं। पंजाबी मार्केट, ज्वाला नगर, मिस्टनगंज समेत कई छोटी दुकानें भी गली मोहल्लों में लगी हैं, जहां पर सारा सामान मिल जाएगा।
दुकानदार अशोक सैनी ने बताया कि बाजार में एक से बढ़कर एक आइटम उपलब्ध हैं, जिनकी खरीदारी हो रही है। एक दो दिन में जमकर खरीदारी के आसार बने हुए हैं। दुकानदार विजय कुमार ने बताया कि हमारे यहां पर पगड़ी से लेकर पोशाकें तक सभी कुछ है। यहां पर ग्राहक के मनपसंद पालने भी मिल जाएंगे।
विज्ञापन


बाजार में सामान की कीमत :-
-कान्हा के कपड़े : 150 से 400 रुपये
-कान्हा की बांसुरी : 50 से 200 रुपये
-कान्हा की पगड़ी : 20 से 30 रुपये
-कान्हा के आकर्षक पालने : 150 से 500 रुपये
-मोरपंख : 20 से 50 रुपये
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें