फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार रहे बंद, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार रहे बंद, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

आवश्यक सेवाएं रहीं जारी, दूध, फल और सब्जियों की हुई होम डिलीवरी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे के बाद लागू लॉकडाउन में शहर के बाजार बंद रहे। वहीं, सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि, आवश्यक सेवाएं जारी रहीं। दूध, दवा और फल व सब्जियों की होम डिलीवरी की गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण अब गांवों में भी पैर पसार चुका है। हर रोज नए संक्रमित सामने आ रहे हैं। रोज किसी न किसी संक्रमित की जान जा रही है। ऐसे में संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए सरकार की ओर से 30 अप्रैल रात आठ बजे से 17 मई को सुबह सात बजे तक लॉकडाउन का एलान किया गया था, जिसे सात दिन और बढ़ा दिया गया है। इसके तहत हर दिन की तरह बुधवार को भी शहर से लेकर गांव एवं कस्बों तक के सभी बाजार बंद रहे। शहर के अधिकांश लोग तो घरों में ही रहे। सड़कों पर लोगों की आवाजाही जारी रही। मोहम्मद अली जौहर रोड, मिस्टन गंज, सब्जी मंडी, पुराना गंज, सर्राफा बाजार, चाकू बाजार, बाजार नसरूल्ला खां समेत शहर के सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों के बाजार बंद रहे। हालांकि, फल, सब्जी, किराना, दवाओं आदि की दुकानें खुली रहीं। यही हाल ग्रामीण इलाकों का रहा। शाहबाद, मिलक, पटवाई, स्वार, टांडा, बिलासपुर आदि इलाकों में सड़कों पर काफी कम लोग दिखाई दिए। लोग जरूरी कार्यों से ही घरों के बाहर आए। वहीं, बेवजह सड़कों पर घूमने वालों के पुलिस ने चालान काटे। इसके अलावा शहर के बाकी इलाकों में भी चालान का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें