फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार : इलेक्ट्राॅनिक के सामान की कीमतों में आया उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर के बाजार में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दामों में उछाल आ गया है। पिछले तीन महीनों के भीतर 20 प्रतिशत तक दाम बढ़ गए हैं। खासकर ईयर बट्स और पावर बैंक ज्यादा महंगे हैं। इसके अलावा अन्य चीजों के दाम भी बढ़ गए हैं। कीमतों से आए इस उछाल से लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन




जिस तरह से चीजें जरूरतें बन रही हैं, उस तरह से बाजार की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। रोजमर्रा में जिन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग तेजी से हो रहा है। उनकी कीमतों में 20 प्रतिशत तक दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। शौकत अली सड़क, सिविल लाइन और शहर के अंदर की गलियों में लगने वाले बाजार में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दामों पर खास असर पड़ा है।
इन तीन महीनों के भीतर जिस तरह से इन उपकरणों की डिमांड बढ़ी है, उससे दुकानदारों ने भी दाम बढ़ा दिए हैं। कारोबारियों का कहना है कि तीन महीने पहले जिन उत्पादों की बिक्री अधिक थी। अब उनकी बिक्री कम हो रही है। तीन महीने पहले 500 रुपये में मिलने वाले ईयर बट्स अब 650 रुपये तक मिल रहे हैं। फास्ट चार्जिंग अडॉप्टर और ब्रांडेड एक्सेसरीज उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। डाटा केबिल और पावर बैंक भी महंगे हो गए हैं। सिविल लाइन स्थित दुकानदार अकरम बताते हैं कि चीन व अन्य बाहरी देशों से आने वाले आइटम में दामों में बढ़ोतरी हुई है। कंपनियों की तरफ से महंगे हुए उपकरणों का सीधा असर खुदरा बाजार पर भी पड़ा है, जिससे यह आइटम महंगे हुए हैं।
विज्ञापन




सामान तीन माह पहले अब



डाटा केबिल 50 75



बट्स 500 650



ईयरफोन 150 200



पावर बैंक 1000 1300



वर्जन

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दाम बढ़ने की वजह से बिक्री पर असर पड़ा है। जिन चीजों के बिना लोगों का काम नहीं चल रहा था, अब महंगाई की वजह से नहीं ले रहे हैं। जबकि पहले ईयर बट्स हर इंसान चला रहा था। ऐसे में अब ग्राहक सामान सस्ता और लोकल ज्यादा खरीदने लगा है। लोकल कम में है, लेकिन कंपनी की चीज ज्यादा चलती है।-शादाब अहमद, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद विक्रेता


बाजार में इस समय इन उपकरणों की खरीदारी बंद है। इससे पहले एक दो ईयर बट्स और डाटा केबिल बिक जाते थे। मोबाइल भी अब महंगे हो गए हैं। इनके दामों में बढ़त होने से लोग खरीदारी करने नहीं आ रहे हैं। अब ऐसे में धंधे पर असर तो पड़ा है।-माहिद, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें