फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जनपद में 23 सड़कों पर 1.67 करोड़ खर्च करेगा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने जिले के विभिन्न गांवों में संपर्क मार्ग, सीसी सड़क, नाली और सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए 23 कार्यों की सूची जारी कर दी है। इन कार्यों पर करीब 1.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन माह के भीतर निर्माण कार्य पूरे कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

आरईएस के अधिशासी अभियंता की ओर से जारी सूची के अनुसार चार ब्लॉक में 23 कार्य कराए जाएंगे। इसमें सड़क निर्माण, सुरक्षा दीवार और नाली के काम होंगे। डीएम ने बताया कि तीन महीने के अंदर इन कामों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि शासन की मंशा संपर्क मार्ग और जलनिकासी व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता है। जिन कार्यों की सूची जारी की गई हैं, उन्हें गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

-
गांवों में होने वाले निर्माण कार्य की लागत सूची

गांव का नाम-कार्य लागत
- कोटा अलीनगर खडंजा व नाली निर्माण 9.38 लाख
- मिर्जा नूरपुर शमशान शैड व मार्ग निर्माण 5.57 लाख
- टाहकला सीसी रोड 9.99 लाख
- मुस्तफाबाद सीसी रोड व नाली 4.90 लाख
- कुम्हरिया कला सीसी रोड व नाली 9.97 लाख
- तालबपुर का मझरा सीसी रोड व नाली8.40 लाख
- चमरौआ सीसी रोड, दीवार व नाली7.91 लाख
- कोयला सीसी रोड, नाली5.16 लाख
- लालपुर कला सीसी रोड व नाली 7.16 लाख
- इेश्वरपुर सीसी रोड व नाली 3.90 लाख
- मुतियापुरा सीसी रोड व सुरक्षा दीवार 9.99 लाख
- मनकपुर बंजरिया सीसी व नाली 3.60 लाख
- चौधरपुर सीसी रोड व दीवार निर्माण 9.95 लाख
- बैजना सीसी रोड 9.99 लाख
- बगरौआ सीसी रोड व नाली 4.95 लाख
- बगरौआ सीसी रोड व नाली4.38
- जटपुरा सीसी रोड व नाली 5.94 लाख
- भटपुरा, सीसी रोड व नाली निर्माण 3.55 लाख
- काशीपुर सीसी रोड व नाली निर्माण 8.51 लाख
- बैजना सीसी रोड व नाली निर्माण 7.30 लाख
- नानकारैन सीसी रोड व दीवार निर्माण 9.99 लाख
- परचई सीसी रोड 6.61 लाख
- सींगनी सीसी रोड व दीवार निर्माण 9.99 लाख
नोट- निर्माण कार्य की लागत लगभग में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें