फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फेरी कर लौट रहे व्यक्ति पर गिरा पेड़, मौत

Thu, 06 Aug 2026 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। कपड़ों की फेरी कर घर लौट रहे अधेड़ जाकिर (50) की चलती बाइक पर अचानक विशाल सिरस का पेड़ गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने पेड़ के नीचे दबे अधेड़ को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद के बिलारी कस्बे के मोहल्ला बड़ी मस्जिद निवासी जाकिर (50) कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह फेरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिलारी रोड स्थित धुरियाई गांव के पास अचानक सड़क किनारे खड़ा एक विशाल सिरस का पेड़ उनकी चलती बाइक पर भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबने से जाकिर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद सड़क पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पेड़ की शाखाएं हटाकर काफी मशक्कत के बाद जाकिर को बाहर निकाला। इसी दौरान वहां से गुजर रहे क्राइम इंस्पेक्टर जयप्रकाश ने अपनी सरकारी जीप से घायल जाकिर को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि अधेड़ की मौत पेड़ के नीचे दबने से हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। हादसे के कारण कुछ समय तक बिलारी रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा। मृतक अपने पीछे पत्नी परवीन और पांच बच्चों को छोड़ गए हैं।
0000
देवीय आपदा के तहत परिवार को मिलेगा चार लाख रुपये का मुआवजा
शाहबाद। एसडीएम आदेश कुमार ने बताया कि बारिश के कारण एक विशाल और पुराना पेड़ जाकिर पर गिर गया था, जिससे उनकी मृत्यु हुई। देवीय आपदा के तहत मृतक के परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें