फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अधिकारियों की लोकेशन बता खनन की गाड़ियां पास कराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के संचालन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेकी और लोकेशन साझा करने वाले व्हाट्सएप ग्रुप के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना टांडा पुलिस ने भगतपुर तिराहा से मोहम्मद तस्लीम रजा पुत्र रियासत हुसैन, निवासी दीपा सराय चौक, थाना नखासा, जनपद संभल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वह अधिकारियों व सचल दल की लोकेशन ट्रक चालकों तक पहुंचाकर बिना वैध प्रपत्रों के खनन से लदी ओवरलोड गाड़ियों को निकलवाने में अहम भूमिका निभा रहा था।
विज्ञापन

यह कार्रवाई खनन अधिकारी मुरादाबाद अमित रंजन की तहरीर पर दर्ज मामले की विवेचना के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार इससे पहले इसी प्रकरण में अदीब अकरम पुत्र राहत अली, निवासी फत्तेपुर माफी, थाना डिडौली, जनपद अमरोहा को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जो मौके पर रहकर अधिकारियों की रेकी करने और नेटवर्क को सक्रिय रखने का काम कर रहा था।
जांच में सामने आया कि खनन माफिया ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये पूरा नेटवर्क खड़ा कर रखा था। प्रमुख मार्गों पर बाइक और कार सवार फील्डर तैनात रहते थे। जैसे ही कहीं चेकिंग टीम दिखाई देती, उसकी लाइव लोकेशन तुरंत ग्रुप में डाल दी जाती थी, जिससे ओवरलोड वाहन वैकल्पिक रास्तों से निकल जाते थे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें