फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघरों में आज मनेगा महा लॉगइन डे, बनेंगे आधार कार्ड और खुलेंगे आईपीपीबी खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अगर आप आधार कार्ड में संशोधन करवाना चाहते हैं या फिर नया आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो शनिवार को डाक विभाग की 14 शाखाओं पर आप यह काम करवा सकते हैं। शनिवार 7 नवंबर को डाक विभाग की ओर से महा लॉगइन डे के रूप में विशेष शिविर लगाकर आधार कार्ड बनाने व संशोधन करने के साथ ही आईपीपीबी (इंडिया पोस्ट पेमेंट) खाते भी खोले जाएंगे।
विज्ञापन

डाक विभाग की ओर से पूर्व भी महा लॉगइन डे के रूप में विशेष शिविरों का आयोजन कर आधार कार्ड संशोधन और नये आधार कार्ड बनाने के साथ ही आईपीपीबी खाते खोलने का कार्य किया गया है। लेकिन, इसके बावजूद भी अगर आप अभी तक अपना या अपने बच्चों का आधार कार्ड नहीं बनवा सके हैं या संशोधित नहीं करवा पाए हैं तो आपके पास शनिवार 7 नवंबर को यह काम करवाने का एक और अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें