फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली और मुरादाबाद की महापंचायत को बनाएं सफल : हनीफ

Fri, 23 May 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आंबेडकर पार्क में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन भानु की पंचायत हुई। इसमें किसानों की समस्याओं को उठाया गया। साथ ही चार जून को बरेली और पांच जून को मुरादाबाद में होनी वाली महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. हनीफ ने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से महापंचायत को सफल बनाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि किसान मजदूर को कर्ज मुक्ति करने का अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने चलाया है। किसान कर्ज मुक्ति, मजदूर कर्ज मुक्ति किसान मजदूर आत्मनिर्भर बनाने के लिए चार जून से महापंचायत के जरिये केंद्र और प्रदेश सरकार को ज्ञापन कमिश्नर के माध्यम से दिया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बरेली मंडल मुरादाबाद मंडल दोनों मंडलों के गन्ना किसानों के भुगतान शीघ्र करने के लिए भी सरकार के मुखिया से बात की जाएगी। इस दौरान मुराद खान, धर्मवीर, रेखा रानी, चेतराम, हरपाल सिंह यादव, फरहत खान, सुरेंद्र कुमार, सैयद जमाल आरिफ मियां, मक्खन सिंह, जगतार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें