फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें तोड़ने से पहले उनको बसाने का करें इंतजाम : आदेश

Sat, 31 May 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने दुकानें तोड़े जाने के बाद उनको अन्य जगह बसाने की मांग की है। उन्होंने इसको लेकर डीएम को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आदेश कुमार शंखधार ने बताया कि मिलक में नगर पालिका ने नेशनल हाईवे के किनारे दुकानें आवंटित की थीं। अब पीडब्ल्यूडी ने नोटिस देकर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि दुकानदारों की दुकानें प्रशासन खाली करा रहा है तो उनको अन्य स्थान पर दुकानें उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उनकी रोजी रोटी प्रभावित न हो सके। बताया कि क्योरार बाईपास से रौराकलां बाईपास तक बिना किसी भेदभाव के, बिना किसी जाति धर्म, बिना किसी के दबाव में आए सभी के साथ एक समान कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें