फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांकेतिक कलश यात्रा निकालकर मनाई गई महावीर जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। महावीर जयंती के अवसर पर सांकेतिक रूप से कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही अन्य पूजन व कार्यक्रम सीमित लोगों के साथ कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए संपन्न किए गए है। लोगों ने घरों में ही श्री जी को पालना झुलाया और अन्य कार्यक्रम किए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह पूजा प्रक्षाल व शांति धारा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए सिर्फ परंपरा को पूर्ण करने के लिए सीमित लोग कम समय के लिए ही मंदिर पहुंचे। इस दौरान शोभा यात्रा के रूप में सिर्फ मंदिर के बाहर तक श्री जी शीश पर रखकर लाया गया। समीर जैन श्री जी को अपने शीश पर रखकर आए। मंदिर पूजा प्रक्षाल हुआ और फिर श्री जी को पालना भी झुलाया गया। शांति धारा की बोली डॉक्टर ज्ञानेंद्र कुमार जैन एवं डॉ उषा जैन के नाम रही। जबकि मंगल कलश लेकर डॉक्टर शीनू जैन चलीं। मंदिर में कम संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण अधिकतर लोगों ने श्री जी को पालना झुलाया। इसके साथ ही नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगबंर जैन मंदिर में भी महावीर जयंती पर पूजा-प्रक्षाल व शांतिधारा कार्यक्रम हुआ और श्री जी को झूला झुलाया गया। इस दौरान कस्तूर चंद जैन, विशाल जैन, भारत भूषण जैन, अमन जैन, शिखर जैन, होतीलाल जैन, श्रेयांश जैन, अंकित जैन, शोभा जैन, चंद्रप्रभा जैन, सुमन जैन, दिशा जैन, रूचि जैन, कामिनी जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें