फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाभिषेक काे जाने वाले शंकर भक्तों की राह में कंकड़, रहेगा जल संकट

Tue, 21 Feb 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
भमरौवा का शिवमंदिर
विज्ञापन

विज्ञापन

ऊबड़ खाबड़ रास्ता और आसपास पानी का भी संकट। प्रकाश व्यवस्था का भी ठीकठाक इंतजाम नहीं। यह तस्वीर है भमरौवा के पातालेश्वर शिव मंदिर की। प्रशासन की उपेक्षा का शिकार मंदिर तक पहुंचना मुश्किल भरा है। मंदिर समिति भी प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगा रही है। समिति का कहना है कि प्रशासन भक्तों की दिक्कत को नहीं समझ पा रहा है, जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है।

महाशिव रात्रि का त्योहार 24 फरवरी को मनाया जाएगा। इसको लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शहर के भमरौवा और पंजाबनगर मंदिर आस्था का केंद्र हैं। यहां हर सोमवार के साथ ही महाशिव रात्रि पर लोगों की भीड़ उमड़ती है। महाशिव रात्रि पर जहां पंजाबनगर मंदिर के रास्ते की हालत खराब है, वहीं भमरौवा रोड की भी हालत खराब है। यहां का रास्ता बेहद ही खराब है, जिसकी वजह से दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मंदिर के पास मेले का भी आयोजन होता है, लेकिन यहां पर पानी की भी व्यवस्था ठीक नहीं है। मेले में जल निगम की ओर से हैंडपंप भी नहीं लगाए हैं, जिससे मेले में पानी को लेकर दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा यहां पर प्रकाश व्यवस्था का भी इंतजाम ठीक नहीं है, जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को दिक्कत हो सकती है। कुल मिलाकर मंदिर मार्ग से लेकर उसके आसपास के क्षेत्र की उपेक्षा से भक्तों में भी नाराजगी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें