फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ग्राम कूप में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

Sat, 09 May 2026 11:11 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। क्षेत्र के ग्राम कूप में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। ग्रामीणों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


उत्तराखंड राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के प्रदेश प्रभारी अवधेश गंगवार ने कहा कि महाराणा प्रताप त्याग, शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने मातृभूमि, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया लेकिन कभी पराधीनता स्वीकार नहीं की। हल्दीघाटी के युद्ध से वनवास तक उनका संघर्षपूर्ण जीवन युवाओं को राष्ट्रसेवा, आत्मसम्मान व कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है।
इस मौके पर गोपाल गिरी महाराज, सूरज पटेल, शिवम पटेल, आकाश चौहान, हरजीत सिंह, शानू सिंह, अक्षित सिंह, ताराचंद दिवाकर, राहुल सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें