फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी की मेहमाननवाजी स्वीकार नहीं करें मजिस्ट्रेट : प्रेक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव के लिए तैनात सामान्य प्रेक्षक धनराजू एस ने कहा कि ईवीएम लाते और ले जाते हुए पूरे प्रोटोकॉल का पालन करें। मजिस्ट्रेट किसी भी प्रत्याशी की मेहमाननवाजी स्वीकार न करें। जिला सहकारी बैंक के सभागार में आयोजित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक करते हुए सामान्य प्रेक्षक ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल को होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट अपनी जिम्मेदारियों और बारीकियों के बारे में भलीभांति प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। मतदान दिवस के दिन ईवीएम को लाने और लेकर जाने के दौरान आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन होना चाहिए। मतदान दिवस को मॉक पोल संपन्न होने के उपरांत निर्धारित समय से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह ने कहा कि हर छोटी से छोटी प्रक्रिया को क्रियान्वित करने के दौरान आयोग द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन हो। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमणशील रहेंगे तथा वोटर टर्नआउट के लिए प्रत्येक दो घंटे पर भेजी जाने वाली रिपोर्ट के प्रति भी अत्यंत संवेदनशील रहें। ऐसे सेक्टर मजिस्ट्रेट जो कोई दवाई नियमित रूप से लेते हैं तो उसे भी साथ रखें, गाड़ियों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगा रहेगा जिसके माध्यम से उनके भ्रमण की जनपद स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जाएगी। वे किसी भी व्यक्ति का किसी भी प्रकार का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे और न ही अपनी सक्रियता में कोई लापरवाही बरतेंगे।
18 अप्रैल को मंडी परिसर रामपुर से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मतदान संपन्न होने के उपरांत पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और वीवीपीएटी जमा कराने में भी सेक्टर मजिस्ट्रेट सहयोग करेंगे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेम सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन सहित समस्त एसडीएम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें