फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अब तक 23 लाख रुपये खर्च कर भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान अब तक हुए खर्च के मामले में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी सबसे आगे हैं। वे अब तक 23.52 लाख रुपये खर्च किए हैं। वहीं सपा प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह नदवी दूसरे और बसपा प्रत्याशी जीशान खां तीसरे नंबर पर हैं। रामपुर लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इस सीट पर भाजपा से घनश्याम सिंह लोधी, सपा से मोहिब्बुल्लाह नदवी, बसपा से जीशान खां चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा तीन अन्य प्रत्याशी भी हैं। लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की ओर से तमाम गाइडलाइन जारी की गई हैं। इसके तहत चुनाव में प्रत्याशी के खर्च की सीमा 95 लाख रुपये तय की है।
विज्ञापन

आयोग के आदेश पर प्रत्याशियों के खर्च की सीमा तय हो जाने के बाद इनके एक-एक खर्चे पर आयोग की ओर से नजर रखी जा रही है। चुनावी खर्चे का मीटर नामांकन दाखिल होने के बाद से शुरू किया गया है। चुनाव में लगे प्रत्याशियों की ओर से चुनाव में अब तक किए गए खर्चे का ब्योरा व्यय प्रेक्षक के साथ ही इसके लिए गठित टीमों के समक्ष रख दिया गया है। हर 10 दिन में खर्च का ब्योरा प्रत्याशियों की ओर से दिया जाताहै।
चुनाव आयोग को दिए गए ब्योरे के अनुसार चुनाव में अब तक खर्च के मामले में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे हैं। इसके बाद सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी ने 4.62 लाख रुपये खर्च किए हैं और बसपा प्रत्याशी जीशान खां ने 3.37 लाख रुपये खर्च किए हैं। अभी मतदान में पांच दिन बाकी हैं। ऐसे में प्रत्याशियों के खर्च का ग्राफ और ऊपर जाएगा। -
विज्ञापन

-


प्रचार में रखा जा रहा पाई-पाई का हिसाब
चुनाव आयोग की ओर से गठित टीमों की ओर से बड़ी जनसभा हो या फिर नुक्कड़ सभा हो। हर चीज का हिसाब रखा जा रहा है। आयोग की टीमें फूलों की माला से लेकर माइक, टोपियों व दिए जाने वाली पानी की बोतलों तक का हिसाब-किताब रख रही हैं। इसके अलावा मेज कुर्सियों के रेट पहले से ही फिक्स रखे गए हैं। इन पर भी प्रशासन की पैनी निगाह है।
विज्ञापन


-
प्रत्याशियों के खर्चों पर नजर
-
पार्टी-प्रत्याशीखर्च
भाजपा-घनश्याम लोधी2352822
सपामोहिबुल्ला नदवी-462885
बसपाजीशान खां-337983
निर्दलीयशिव प्रसाद66620
एमडीपी-अरशद वारसी-34618
निर्दलीयमहमूद प्राचा-45280
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें