फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में गुंडे और माफिया का राज 

Wed, 07 Dec 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलक/रामपुर/बिलासपुर। 
विज्ञापन
रामपुर में ब़ुधवार को ज्वाला नगर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री स्वत्रंत देव सिंह।
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि यूपी में गुंडे और माफिया का राज है। जिसकी वजह कमीशनखोरी, उत्पीड़न, शोषण और अपराध चरम पर हैं। अगर इनको रोकना है तो प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। वो भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे। यात्रा बुधवार को बिलासपुर से मिलक, शाहबाद होते हुए शहर में पहुंचकर संपन्न हो गई। इस दौरान जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। 

  मिलक नगर में हाईवे स्थित तीन बत्ती चौराहे पर हुई नुक्कड़ सभा में प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सपा की सरकार में लूटखसोट मची है। जिसे उखाड़ फेंकने के लिए चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जैसा बनना होगा। तब सपा सरकार का अंत होगा। उन्होंने कहा कि विकास के लिए वोट दें और जिस तरह से केंद्र में मोदी सरकार बनाई थी वैसे ही प्रदेश में सरकार बना दें। तब प्रदेश का परिवर्तन होगा। उन्होंने सपा, बसपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि यूपी जंगलराज है तथा बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। इससे पहले क्षेत्र के रास-डंडिया, सिहारी, रठौंडा चौराहा,  मिलक, मेंहदीनगर, लोहा,  धमोरा में परिवर्तन यात्रा पहुंची। 
विज्ञापन


 इसके बाद शाम को परिवर्तन यात्रा रामपुर शहर में पहुंची। यहां पर राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे और प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि यूपी में गुंडों और माफिया का राज है। भाजपाई गांव-गांव जाकर भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करें। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को भी निशाना बनाया। कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में कोई काम नहीं किया। उन्होंने भाजपाइयों से एक जुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर सांसद डा.नैपाल सिंह ने भी प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधा। परिवर्तन यात्रा का समापन आदर्श कालोनी के मैदान में हुआ।
विज्ञापन


मिलक में यात्रा के दौरान भाजपा सांसद डा. नैपाल सिंह, स्नातक विधायक डा. जयपाल सिंह व्यस्त,भाजपा के प्रदेश देवेश कुमार, पश्चिमी यूपी के महामंत्री सूर्यप्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, मुन्नी देवी गंगवार, राजीव सक्सेना कड़क, बलदेव सिंह औलख, नरेंद्र गंगवार, डा. राजकुमार माहेश्वरी, भाजपा के पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, काशीराम दिवाकर, पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, देवकरन गंगवार,भीष्म शर्मा, भागीरथ सिंह गंगवार, राजबाला मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें