फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ब्लड कंपोनेंट यूनिट को मिली एक और मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के इस साल शुरू होने की संभावना बढ़ गई। शासन स्तर से यूनिट पर मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। एक महीने पहले यहां पर प्लेटलेट्स एजीटेटर एंड इक्यूवेटर्स मशीन आई थी। अब रेफ्रिजरेटेड सेंट्रीफ्यूज मशीन भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के बराबर में ब्लड कंंपोनेंट यूनिट स्थापित की गई है। जिसमें मशीनों की सहायता से ब्लड से तीन अलग-अलग तत्वों(आरबीसी, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स) को अलग-अलग करने का काम किया जा सकेगा। ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को इन सहयोगी तत्व के लिए दूर-दराज या निजी अस्पताल की ओर भागना नहीं पड़े। समय पर उनका उपचार हो सके।
फरवरी महीने में यूनिट पर प्लेटलेट्स एजीटेटर एंड इक्यूवेटर्स मशीन आई थी। शनिवार को रेफ्रिजरेटेड सेंट्रीफ्यूज मशीन भी मिल गई है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शमीम खां ने बताया कि मशीन मिल चुकी है। अभी एक रेफ्रिजरेटर, एलाइजा रीडर वॉस्टर सहित 6 मशीनों की और आवश्यकता है। जल्द ही मशीन मिलने की उम्मीद है जिससे यूनिट चालू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें